नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। साल 2015 से आतंकवाद रोधी अभियानों में कुल 149 सैनिक मारे गए हैं। लोकसभा में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।
एक प्रश्न के लिखित जवाब में रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे ने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में 92 सैनिक मारे गए।
इसमें से 27 जवान 2015 में मारे गए, 2016 में 55 और इस साल 15 मार्च तक राज्य में 10 जवान मारे गए हैं।
उन्होंने कहा कि मणिपुर में 23 मौतें, नागालैंड में 12, अरुणाचल प्रदेश और असम में 6-6 और एक जवान पंजाब में मारा गया।
dharmpath.com dharmpath