आतंकवाद से निपटने के लिए मुस्लिम समुदाय से संवाद जरूरी : रेकुडू

आस्ट्रेलिया के दौरे पर पहुंचे इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री रेमिजार्द रेकुडू ने अपने आस्ट्रेलियाई समकक्ष के साथ बैठक के बाद ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (एबीसी) को बताया कि इस्लामिक स्टेट (आईएस) जैसे आतंकवादी संगठन का खात्मा बहुत जरूरी है।

रेकुडू ने कहा कि इस्लाम को गलती से एक समस्या समझ लिया गया है। आतंकवाद से निपटने के लिए पश्चिमी देशों को इस्लाम से रूबरू कराना बहुत जरूरी है।

उन्होंने कहा, “आईएस हमारा दुश्मन है और हमें अपने इस दुश्मन के खात्मे के लिए एक जैसे कदम उठाने होंगे। इस्लाम एक पाक-साफ धर्म है और यह प्यार व अमन का संदेश देता है। हमें वैश्विक मुस्लिम समुदाय के जरिए इस्लाम की सही शिक्षा को प्रचारित करने की जरूरत है। इस्लाम की शिक्षा को जन-जन तक सही तरीके से पहुंचाने की जिम्मेदारी धार्मिक गुरुओं और इस्लामी नेताओं पर है और यह रणनीति हम इंडोनेशिया में लागू करने की कोशिश कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493