उप्र में शीतलहर का असर, तापमान में और गिरावट के आसार

लखनऊ, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई जिलों में मंगलवार सुबह शीतलहर का असर दिखाई दिया। दिन में मौसम साफ रहने और धूप निकलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई है।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में धूप रहेगी, लेकिन सर्द हवाएं ठंड बढ़ाएंगी। ठंडी हवाओं की वजह से वातावरण में आद्र्रता में कमी आएगी व तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी लखनऊ में मंगलवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा वाराणसी में न्यूनतम तापमान चार डिग्री, कानपुर में 4.2 डिग्री, गोरखपुर में 5.2 डिग्री, झांसी में 5़1 डिग्री और इलाहाबाद में 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के मुजफ्फरनगर जिले में न्यूनतम तापमान सबसे कम 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493