मप्र : नगरीय निकाय व जिला पंचायत के लिए मतदान जारी

भोपाल, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सात नगरीय निकाय और एक जिला पंचायत के लिए मंगलवार सुबह मतदान हो रहा है। ठंड के कारण मतदान की शुरुआती गति धीमी रही, लेकिन दिन निकलने के साथ मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी नजर आई।

राज्य के सात नगरीय निकाय नगर पालिका मंदसौर, शाजापुर, सीहोर तथा नगर परिषद धामनोद, शाहगंज, ओरछा, भेडाघाट और मझौली के अलावा जिला पंचायत अनूपपुर के सदस्यों के लिए भी मतदान हो रहा है। इसके साथ ही नगरीय निकाय और पंचायत के रिक्त पदों के लिए भी मतदान कराया जा रहा है।

मतदान शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। सुबह में ठंड ज्यादा होने के कारण मतदान की रफ्तार धीमी रही।

राज्य निर्वाचन आयुक्त आऱ परशुराम ने मतदाताओं से बेखौफ होकर वोट डालने की अपील की है। मतगणना 26 दिसम्बर को होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493