आतंकी बुरहान को नवाज ने कश्मीर का गौरव बताया

इस्लामाबाद, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने सोमवार को कश्मीर के आतंकी कमांडर बुरहान वानी को स्वतंत्रता सेनानी और कश्मीर के लोगों का गौरव कहकर उसकी सराहना की।

रेडियो पाकिस्तान की खबर के अनुसार, शरीफ ने भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए कहा, “दुनिया की कोई ताकत कश्मीरियों को कथित आजादी की लड़ाई का समर्थन करने से हमें रोक नहीं सकती।”

शरीफ ने कहा, “भारत यदि यह मानता है कि आजादी की लड़ाई को आतंकवाद के समान माना जा सकता है तो यह उसकी भूल है।”

रेडियो के अनुसार, प्रधानमंत्री अपनी पार्टी की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में नियंत्रण रेखा पर भारत के ‘आक्रमण’ की निंदा की गई।

कश्मीर घाटी में आठ जुलाई को वानी के मारे जाने के बाद से हुई झड़पों में 90 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493