आप विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी को जमानत (लीड-1)

नई दिल्ली, 27 नवंबर (आईएएनएस)।आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी को शुक्रवार को जमानत मिल गई। उन्हें साल 2013 में दंगा भड़काने के एक मामले में गुरुवार को दो दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

महानगर दंडाधिकारी कपिल कुमार ने त्रिपाठी को 10 हजार रुपये के एक निजी मुचलके पर जमानत दे दी। त्रिपाठी मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

अदालती सूत्रों के मुताबिक, सुनवाई के लिए तय तारीख के दिन अदालत में बार-बार अनुपस्थित होने को लेकर उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।

अदालत ने उन्हें इस तरह का आचरण दोबारा नहीं दोहराने की चेतावनी दी और न्यायिक सुनवाई के दौरान हमेशा उपस्थित होने को कहा है।

त्रिपाठी ने गुरुवार शाम जमानत याचिका दायर की थी।

अदालत ने इससे पहले कहा कि वह पहले जमानत का दुरुपयोग कर चुके हैं।

त्रिपाठी के साथ ही राहुल कुमार, विकास मंडल, इंद्र विक्रम सिंह और कन्हैया झा के खिलाफ घातक हथियारों के साथ दंगा करने, गैर कानूनी तरीके से भीड़ जमा करने और आपराधिक धमकी से संबंधित मामले में सुनवाई चल रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493