आप 2019 में हरियाणा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी

गुरुग्राम, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) 2019 में हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों और 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी के एक नेता ने सोमवार को यह जानकारी दी।

आप के हरियाणा संयोजक नवीन जयहिंद ने कहा, “पार्टी द्वारा दिल्ली में किए गए विकास कार्य के आधार पर हम हरियाणा में चुनाव लड़ेंगे।”

वह यहां महरौली-गुरुग्राम रोड के पास स्थानीय नेता महेश यादव के समर्थकों सहित पार्टी में शामिल होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

यादव केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद राव इंद्रजीत सिंह के संगठन इंसाफ मंच हरियाणा की युवा इकाई के अध्यक्ष थे।

आप ने हरियाणा में पिछला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493