आमिर ने शाहरुख को दी जन्मदिन की बधाई

मुंबई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शिनिस्ट’ कहे जाने वाले आमिर खान ने सुपरस्टार शाहरुख खान को सोमवार को उनके 50वें जन्मदिन पर बधाई दी।

आमिर ने कहा कि वह आशा करते हैं कि शाहरुख ऐसे ही फिल्म जगत में ‘चमकते रहें’।

आमिर ने ट्वीट किया, “शाहरुख जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। भगवान करें आप ऐसे ही चमकते रहें और हमें खुश करते रहें।”

आमिर और शाहरुख फिल्म जगत की खान तिकड़ी के रूप में प्रसिद्ध हैं। इस खान तिकड़ी के तीसरे सदस्य सलमान खान हैं।

आमिर ने कभी शाहरुख के साथ फिल्म में काम नहीं किया, लेकिन उनके हमेशा से अभिनेता के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध रहे हैं।

शाहरुख की आगामी फिल्म ‘दिलवाले’ है और उन्हें अगले साल ‘फैन’ और ‘रईस’ में अपने अभिनय का जादू बिखेरते देखा जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493