आम बजट : बजट भाषण के दौरान बैठ गए जेटली

नई दिल्ली, 29 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को लोकसभा में बजट भाषण के दौरान सदन की अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से अपनी सीट पर बैठ कर 2016-17 का शेष बजट भाषण पढ़ने की अनुमति मांगी।

जेटली ने करीब 25 मिनट तक बजट भाषण पढ़ने के बाद लोकसभा अध्यक्ष से यह अनुमति मांगी, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।

उलेखनीय है कि जेटली ने पिछले साल भी बजट भाषण बैठ कर ही पढ़ा था। पीठ में दर्द की वजह से जेटली ने बजट भाषण के दौरान संक्षिप्त अवकाश लिया था। सदन के संक्षिप्त स्थगन के बाद उन्होंने पुन: बजट भाषण पढ़ा था। आम बजट के इतिहास में यह स्थगन अभूतपूर्व था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493