स्वच्छ भारत अभियान में 9,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी सरकार

नई दिल्ली, 29 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने सोमवार को स्वच्छ भारत अभियान के लिए 9,000 करोड़ के आवंटन की घोषणा की।

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने लोकसभा में वर्ष 2016-17 का आम बजट पेश करते हुए कहा, “स्वच्छ भारत की अवधारणा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के दिल के करीब थी। इस बात को ध्यान में रखते हुए सरकार ने स्वच्छ भारत अभियान के लिए 9,000 करोड़ रुपये आवंटित करने का फैसला किया है।”

स्वच्छ भारत अभियान केंद्र सरकार द्वारा आयोजित सफाई का राष्ट्रीय अभियान है। इस अभियान के तहत शहरों और कस्बों में गलियों, सड़कों और अन्य बुनियादी ढांचे की सफाई पर जोर दिया जा रहा है।

अभियान आधिकारिक तौर पर 2 अक्टूबर, 2014 को शुरू किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493