आम बजट : हरेक परिवार को मिलेगा 1 लाख रुपये का बीमा

नई दिल्ली, 29 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने आज लोकसभा में वित्त वर्ष 2016-17 का आम बजट पेश करते हुए एक नई स्वास्थ्य सुरक्षा योजना की घोषणा की है।

वित्तमंत्री ने संसद में चिंता जताते हुए कहा कि परिवार के सदस्यों की गंभीर बीमारी गरीबों एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की आर्थिक स्थिति पर गंभीर प्रभाव डालती है। ऐसे परिवारों की सहायता करने के लिए सरकार एक नई स्वास्थ्य सुरक्षा योजना शुरू करेगी जो प्रति परिवार एक लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान करेगी।

वित्तमंत्री ने कहा कि किफायती दामों पर गुणवत्तापूर्ण दवाओं का निर्माण करना एक बड़ी चुनौती रही है। उन्होंने कहा कि हम जेनेरिक दवाओं की आपूर्ति में फिर से तेजी लाएंगे और 2016-17 के दौरान प्रधानमंत्री की जन औषधि योजना के तहत 3000 स्टोर खोले जाएंगे।

इसके अलावा जेटली ने एक राष्ट्रीय डायलिसिस सेवा कार्यक्रम शुरू करने का प्रस्ताव रखा है। इसके लिए राशि पीपीपी मॉडल के जरिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे कि सभी जिला अस्पतालों में डायलिसिस सेवाएं मुहैया कराई जा सकें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493