आयरन मैन, हल्क प्रचार के लिए भारत में

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड सितारे अपनी फिल्मों का ज्यादा से ज्यादा प्रचार करने के लिए एक शहर से दूसरे शहर जाते हैं। इसी क्रम में बहुप्रतीक्षित हॉलीवुड फिल्म ‘अवेंजर्स : ऐज ऑफ अल्ट्रॉन’ के किरदारों-आयरन मैन, हल्क और कैप्टन अमेरिका की विशाल प्रतिमाएं भी विभिन्न भारतीय शहरों में पहुंच गई हैं।

आयरन मैन की विशाल प्रतिमा पुणे, मुंबई व बेंगलुरू और कैप्टन अमेरिका की इंदौर व अहमदाबाद और हल्क की लखनऊ, जयपुर, चंडीगढ़, अमृतसर व दिल्ली भेजी गई हैं।

फिल्म वितरण कंपनी डिजनी से जुड़े एक सूत्र ने कहा, “हमने भोपाल, कानपुर और कुछ अन्य जगहों पर भी आने का आग्रह किया है। इन प्रतिमाओं के साथ सेल्फी लेने का चलन है।”

‘अवेंजर्स : ऐज ऑफ अल्ट्रॉन’ भारत में 24 अप्रैल को रिलीज होनी है। इसके एक सप्ताह बाद यह अमेरिका में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493