न्यूयॉर्क, 25 जनवरी (आईएएनएस)। अरबों लोगों को सोशल नेटवर्किं ग मंच से जुड़ने की सुविधा देने वाला फेसबुक आयरलैंड के क्लोनी गांव में एक डाटा केंद्र खोलेगा।
फेसबुक के उपाध्यक्ष (बुनियादी ढांचा) टॉम फरलोंग ने एक पोस्ट में लिखा, “आयरलैंड के कांउटी मीथ में स्थित गांव क्लोनी में हमारा नया डाटा केंद्र बनेगा। इसके बाद यूरोप का दूसरा केंद्र स्वीडन के लुलिया में खुलेगा।”
यह दुनिया का सबसे उन्नत और उत्कृष्ट डाटा केंद्र होगा, जिसमें नवीनतम प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया जाएगा।
आयरलैंड के बेहतरीन वायु संसाधनों की मदद से क्लोनी डाटा केंद्र 100 फीसदी नवीकरणीय ऊर्जा से संचालित होगा।
आयरलैंड 2009 से फेसबुक का अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय है।
यह फेसबुक का दुनिया में छठा डाटा केंद्र होगा। फेसबुक ने पुष्टि की है कि वह टेक्सास स्थित फोर्ट वर्थ में भी एक अन्य डाटा केंद्र खोलेगा।
dharmpath.com dharmpath