आरक्षण के लिए गुरुग्राम में जाटों का धरना

गुरुग्राम, 29 जनवरी (आईएएनएस)। सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में जाटों को आरक्षण देने की मांग को लेकर दबाव बनाने के लिए इस समुदाय के 18 से 20 लोगों के एक समूह ने यहां रविवार को धरना दिया।

अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के कुछ नेताओं ने दिल्ली-गुरुग्राम रोड पर लेफ्टिनेंट अतुल कटारिया चौक के निकट एक घंटे तक प्रदर्शन किया। एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि प्रदर्शन केवल प्रतीकात्मक है।

प्रदर्शनकारियों ने हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी को संबोधित ज्ञापन गुरुग्राम के उपायुक्त हरदीप सिंह को सौंपा जिसमें सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में जाट समुदाय के लिए आरक्षण की मांग की गई है।

उन लोगों ने यह भी मांग की है कि गत साल फरवरी महीने में जाट आन्दोलन में भाग लेने वाले लोगों के खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी रद्द की जानी चाहिए।

गत साल हिंसक जाट आरक्षण आंदोलन में 30 लोगों की जान चली गई थी और पूरे राज्य में करीब 20,000 करोड़ मूल्य की संपत्ति क्षतिग्रस्त हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493