कोलकाता की छाता फैक्टरी में आग

कोलकाता, 29 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में सियालदह स्टेशन के करीब रविवार दोपहर एक छाता फैक्टरी में आग लग गई। फैक्टरी पूरी तरह जलकर खाक हो गई और इलाका अंधेरे में डूब गया। हादसे में हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “सियालदह स्टेशन के नजदीक स्थित छाता फैक्टरी में दोपहर 3.30 बजे आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल की 17 गाड़ियां तैनात की गई थीं।”

आग की वजह से फैक्टरी पूरी तरह जलकर खाक हो गई और पूरा इलाका धुआं से घिर गया। फैक्टरी चूंकि सघन इलाके में थी, लिहाजा दमकल कर्मियों को वहां तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

अधिकारी ने कहा, “आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। इसमें करीब दो घंटे लगे। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493