उप्र : भाजपा से गठबंधन कर अपना दल (एस) ने घोषित किए 5 उम्मीदवार

अपना दल (सोनेलाल) के राष्ट्रीय प्रवक्ता ब्रजेंद्र प्रताप सिंह की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि पार्टी की संरक्षक व केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के निर्देश पर प्रतापगढ़ की विश्वनाथगंज विधानसभा सीट से डॉ.आर.के. वर्मा को, प्रतापगढ़ की प्रतापगढ़ सदर सीट से संगम लाल गुप्ता को व फतेहपुर की जहानाबाद विधानसभा सीट से जयकरन उमराव (जैकी) को उमीदवार घोषित किया गया है।

वहीं मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट से राहुल प्रकाश कोल को व सिद्धार्थनगर की शोहरतगढ़ विधानसभा सीट से चौधरी अमर सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493