आर्थिक सर्वेक्षण : भारतीय शेयर बाजार अन्य बाजारों से बेहतर (लीड-1)

नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। संसद में वित्त वर्ष 2015-16 के लिए पेश आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है कि भारतीय शेयर बाजार में विपरीत परिस्थितियों से उबरने की क्षमता समकक्ष वैश्विक शेयर बाजारों से अधिक है।

केंद्रीय वित्त मंत्रालय के मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रह्मण्यम द्वारा तैयार आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है, “वैश्विक वित्तीय बाजारों में उतार-चढ़ाव के बावजूद भारतीय शेयर बाजार में गिरावट से उबरने की क्षमता इस दौरान दूसरे प्रमुख बाजारों की तुलना में अधिक रही।”

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा पेश सर्वेक्षण में कहा गया है, “बाजार में कई बार गिरावट के बाद फिर तेजी आई है।”

सर्वेक्षण के मुताबिक, जैसे-जैसे वैश्विक वित्तीय प्रणाली में स्थिरता आएगी, वैसे-वैसे भारत अग्रणी निवेश गंतव्य बनता जाएगा।

सर्वेक्षण में कहा गया है कि देश की मजबूत आर्थिक बुनियाद के कारण देश के शेयर बाजार में निवेश होता रहेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493