आर्सेनल डिफेंडर मुस्ताफी ने पेरेज को सराहा

लंदन, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। आर्सेनल फुटबाल क्लब के नए खिलाड़ी श्कोद्रान मुस्ताफी ने क्लब में आए नए खिलाड़ी लुकास पेरेज की तारीफ करते हुए कहा कि वह इस सत्र में इंग्लिश प्रीमियर लीग के डिफेंडरों के लिए चुनौती साबित होंगे।

समाचार पत्र ‘द इंडिपेंडेंट’ की रिपोर्ट के अनुसार, पेरेज 1.7 करोड़ पाउंड (2.27 करोड़ डॉलर) में स्पेन के क्लब डिपोर्टिवो ला कोरुना से आर्सेनल में शामिल हुए।

कोच आर्सेने वेंगर उनके आक्रामक खेल से काफी प्रभावित हुए।

जर्मनी के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मुस्ताफी, पेरेज के साथ ही एक ही दिन पर 3.5 करोड़ पाउंड (4.67 करोड़ डॉलर) के करार में स्पेनिश क्लब वालेंसिया से आर्सेनल में आए।

समाचार पत्र ‘द इंडिपेंडेंट’ की रिपोर्ट के अनुसार, मुस्ताफी ने अपने बयान में कहा, “उनके खिलाफ खेलना काफी मुश्किल होगा। वह काफी अच्छे स्ट्राइकर हैं। एक स्ट्राइकर के सारे गुण उनमें हैं।”

मुस्ताफी ने कहा, “वह खेल के मैदान में किसी अन्य खिलाड़ी से पास मिलने का इंतजार नहीं करते। टीम के लिए वह काफी काम करते हैं और साथ ही अवसर बनाने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”

पेरेज और मुस्ताफी ने बुधवार को आर्सेनल के साथ प्रशिक्षण सत्र में हिस्सा लिया। टीम के शनिवार को साउथेम्पटन के साथ होने वाले मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों को खेलते देखा जा सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493