जम्मू एवं कश्मीर पुलिस प्रमुख को सेवा विस्तार

श्रीनगर, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की अध्यक्षता वाली जम्मू एवं कश्मीर कैबिनेट ने राज्य पुलिस प्रमुख के.राजेंद्र कुमार को सेवा विस्तार देने का गुरुवार को फैसला किया।

कुमार 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रहे थे।

सूत्रों ने कहा कि उनके सेवा विस्तार की सिफारिश केंद्र सरकार को भेज दी गई है और उनके पद पर बने रहने की संभावना है।

यह कदम इसलिए उठाया गया है, ताकि ऐसे समय में राज्य पुलिस में किसी प्रकार की समस्या न पेश आए, जब कश्मीर घाटी में संकट बरकरार है, जिसमें कम से कम 76 लोगों की जान जा चुकी है।

जम्मू एवं कश्मीर कैडर के 1984 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होने वाले थे।

राज्य कैबिनेट ने हालांकि अगले डीजीपी की अपनी पसंद को साफ कर दिया है। राज्य के अगले डीजीपी एस.पी.वैद्य होंगे, जो फिलहाल कानून-व्यवस्था व समन्वय के महानिदेशक हैं।

एक अन्य फैसले में नवीन चौधरी की जगह बी.बी.व्यास को मुख्यमंत्री का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। वह वित्त व योजना विभाग में प्रधान सचिव थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493