भोपाल, 8 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में ईदुज्जुहा के पर्व पर 13 सितंबर को अवकाश रहेगा। इस संदर्भ में गुरुवार को राज्य शासन की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं।
आधिकारिक तौर पर बताया गया है कि राज्य शासन ने पूर्व में ईदुज्जुहा पर्व पर सोमवार (12 सितंबर) को अवकाश घोषित किया था, जिसे निरस्त कर दिया गया है। इसके स्थान पर मंगलवार (13 सितंबर) को अवकाश घोषित किया है। यह निगोशिएबल इन्स्ट्रमेंट एक्ट के तहत सार्वजनिक तथा सामान्य अवकाश का दिन रहेगा।
dharmpath.com dharmpath