मैनचेस्टर, 29 फरवरी (आईएएनएस)। इंग्लैंड के फुटबाल क्लब अर्सेन वेंगर का मानना है कि टीम ने मैनचेस्टर युनाइटेड के खिलाफ मैंच अपनी गलती से गंवाया। युनाइटेड ने आर्सेनल को इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के मैच में रविवार को 3-2 से शिकस्त दी थी।
इस जीत के बाद आर्सेनल 51 अंकों के साथ 51वें स्थान पर है। उससे पांच अंक आगे लिसेस्टर सिटी है जोकि अंकतालिका में शीर्ष पर है।
पिछले सात मैचों में उन्होंने हमारे खिलाफ दो जीत दर्ज की हैं।
ईपीएल की वेबसाइट ने वेंगर के हवाले से लिखा है, “हमारे पास गेंद ज्यादा थी। हमने दो गोल जल्दी खाकर उनकी रणनीति का समर्थन किया।”
वेंगर ने कहा कि उनके लिए सबसे बुरी बात यह है कि खिलाड़ियों ने गेंद ज्यादा देर तक अपने पास रखने के बाद मैच गंवा दिया।
उन्होंने कहा, “सबसे बुरी बात यह है कि हमारे पास गेंद उनसे ज्यादा देर तक थी वाबजूद इसके हम तीन गोल खा बैठे।”
ईपीएल के अगले मैच में आर्सेनल का सामना स्वांसी सिटी से होगा।
dharmpath.com dharmpath