आर.के. लक्ष्मण के निधन पर नीतीश ने शोक जताया

पटना, 27 जनवरी (आईएएनएस)। मशहूर कार्टूनिस्ट आऱ क़े लक्ष्मण के निधन पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल (युनाइटेड) के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार ने गहरा शोक प्रकट किया है।

पटना, 27 जनवरी (आईएएनएस)। मशहूर कार्टूनिस्ट आऱ क़े लक्ष्मण के निधन पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल (युनाइटेड) के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार ने गहरा शोक प्रकट किया है।

नीतीश ने अपने शोक संदेश में कहा है कि लक्ष्मण आम आदमी की जुबान थे। उन्होंने अपने कार्टून कैरेक्टर ‘द कॉमन मैन’ के जरिए देश के आम आदमी की भावनाओं को हमेशा आगे रखा और समाज की विकृतियों, राजनीतिक विदूषकों और उनकी विचारधारा के अंतर पर तीखे ब्रश चलाए।

नीतीश ने लक्ष्मण को श्रद्घांजलि देते हुए कहा कि देश ने एक दृष्टिवान और रचनात्मक व्यक्तित्व खो दिया है। देश उनके कृतित्व को हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कामना की है कि उनके परिजनों को यह दुख बर्दाश्त करने की शक्ति मिले।

उल्लेखनीय है कि कार्टूनिस्ट लक्ष्मण का सोमवार शाम पुणे में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493