‘आशिकी’ वाले राहुल रॉय भाजपा में शामिल

नई दिल्ली, 18 नवंबर (आईएएनएस)। वर्ष 1990 की रोमांटिक फिल्म ‘आशिकी’ से पहचान बना चुके अभिनेता राहुल रॉय शनिवार को केंद्रीय मंत्री विजय गोयल की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए।

पार्टी में शामिल होने के बाद रॉय (49) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह उनके जीवन का महत्वपूर्ण दिन है।

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह देश को आगे बढ़ा रहे हैं और देश की प्रगति उल्लेखनीय है। यह मेरे जीवन का महत्वपूर्ण दिन है। जिस तरह से मोदीजी और अमित शाहजी देश को आगे बढ़ा रहे हैं, विश्व के नजरिए से भारत के परिदृश्य में भी उल्लेखनीय बदलाव आ रहा है।”

वर्ष 1990 की फिल्म ‘आशिकी’ में राहुल रॉय चॉकलेटी बॉय के रूप में दिखे थे।

उन्होंने वर्ष 2007 में रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस’ भी जीता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493