आसियान क्षेत्रीय फोरम में सैन्य शिक्षा की मजबूती पर बल

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। 20वें आसियान क्षेत्रीय फोरम (एआरएफ) के रक्षा विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, संस्थानों के प्रमुखों की बैठक में सैन्य नेतृत्व के लिए समकालीन चुनौतियों का मुकाबला करने के वास्ते व्यावसायिक सैन्य शिक्षा को मजबूत करने पर समस्त राष्ट्रों ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

आसियान क्षेत्रीय फोरम की बैठक का शुक्रवार को समापन हो गया। बैठक में क्षेत्र में शांति और समृद्धि को प्रोत्साहन और उसे कायम रखने के प्रति प्रयासों के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। इसके अलावा दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र में गैर-पारंपरिक खतरों और हिंसक आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए सम्मिलित प्रयासों के प्रति सहमति व्यक्त की गई।

सदस्य देशों ने फोरम के महत्वपूर्ण उद्देश्यों को पूरा करने तथा उसकी प्रासंगिकता और प्रभावकारिता को बढ़ाने के प्रति संकल्प दोहराया। सदस्य देशों ने संवाद, सहयोग और पारस्परिक विश्वास के जरिए टकराव दूर करने तथा क्षमता बढ़ाने के संबंध में भी अपने संकल्प दोहराए।

इस बैठक की मेजबानी रक्षा मंत्रालय के तत्वावधान में राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज, नई दिल्ली ने किया था। इस अवसर पर इस आयोजन के सह-अध्यक्ष फिलीपींस के राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज के निदेशक रोनाल्डो जी जुनगो ने कहा कि एआरएफ की अगली बैठक 2017 में मनीला में होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493