शतरंज : हरिका ने सारगिस्सियन के साथ खेला ड्रॉ

आइल ऑफ मैन, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। लगातार दो जीत के बाद भारत की महिला शतरंज खिलाड़ी हरिका द्रोणावल्ली ने शुक्रवार को अर्मेनिया की गैब्रिएल सारगिस्सियन के साथ आइल ऑफ मैन अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट के छठे दौर में ड्रॉ खेला।

हरिका को गुरुवार को शीर्ष 15 में बने रहने के लिए मुश्किल मुकाबले का सामना करना पड़ा था।

मैच के बाद हरिका ने कहा, “हां, विपक्षी खिलाड़ी का पलड़ा मुझ पर भारी था। इस मैच से बचकर निकलने के लिए मुझे चालाकी भरा खेल खेलना था।”

हरिका अगले दौर में शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी चीन की होउ यिफान से भिड़ेंगी। दोनों ही खिलाड़ियों के चार अंक हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493