मेलबर्न, 26 जनवरी (आईएएनएस)। वर्ल्ड नंबर-4 जापान की नाओमी ओसाका ने शनिवार को चेक गणराज्य की पेट्रा क्वितोवा को मात देकर साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन का महिला एकल खिताब अपने नाम कर लिया।
ओसाका ने फाइनल में क्वितोवा को 7-6, 5-7, 6-4 से मात देते हुए पहली बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीता।
ओसाका चौथी बार इस टूर्नामेंट में शिरकत कर रही थीं और इस साल उन्होंने पहली बार फाइनल में प्रवेश किया। यह उनका दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है। पिछले साल उन्होंने अमेरिकी ओपन का खिताब अपने नाम किया था।
dharmpath.com dharmpath