कुंभ स्नान के साथ राजनीतिक पारी शुरू कर सकती हैं प्रियंका (लीड-1)

नई दिल्ली, 26 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी पर ‘सॉफ्ट हिंदुत्व’ अपनाने के आरोपों के बावजूद प्रियंका गांधी चार फरवरी को कुंभ मेले में गंगा में पवित्र डुबकी लगाने के बाद अपने राजनीतिक करियर की औपचारिक शुरुआत कर सकती हैं।

प्रियंका उसी दिन पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव का पदभार भी संभालेंगी। वह राहुल के साथ कुंभ पहुंचेंगी, जिन्होंने खुद भी इसी तरह अप्रैल 2015 में उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर का दर्शन किया था।

चार फरवरी को प्रियंका लखनऊ में राहुल के साथ संवाददाता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगी।

जानकार सूत्रों के अनुसार, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी दोनों चार फरवरी को ‘मौनी अमावस्या’ व दूसरे ‘शाही स्नान’ के मौके पर पवित्र स्नान करेंगे।

अगर उन्हें चार फरवरी को पवित्र डुबकी लगाने का मौका नहीं मिला तो वे 10 फरवरी को बसंत पंचमी व तीसरे ‘शाही स्नान’ पर ऐसा करेंगे।

यह शायद पहली बार है, जब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों संगम में पवित्र डुबकी लगाएंगे।

साल 2001 में तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कुंभ मेले में हिस्सा लिया था और पवित्र स्नान किया था।

2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान, जिसमें कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को करारी टक्कर दी थी, राहुल गांधी ने कई मंदिरों के दौरे किए थे और यह सिलसिला जारी रखते हुए कर्नाटक चुनाव के दौरान भी उन्होंने 20 प्रमुख मंदिरों और मठों का दौरा किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493