आस्ट्रेलियन ओपन : पेस पुरुष युगल वर्ग के दूसरे दौर में

मेलबर्न, 21 जनवरी (आईएएनएस)। देश के दिग्गज टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने अपने दक्षिण अफ्रीकी जोड़ीदार रावेन क्लासेन के साथ बुधवार को पहले दौर के मुकाबले में स्कॉट लिप्स्की और राजीव राम की अमेरिकी जोड़ी को मात देकर वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट आस्ट्रेलियन ओपन में पुरुष युगल वर्ग के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।

पेस और क्लासेन की 10वीं वरीय जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीधे सेटों में अमेरिकी जोड़ी को 6-4, 7-6 (6) से मात दे दी। पेस-क्लासेन की जोड़ी ने एक घंटा 31 मिनट में यह जीत हासिल की।

पेस और क्लासेन की भारतीय-दक्षिण अफ्रीकी जोड़ी ने जबरदस्त शुरुआत करते हुए मात्र 33 मिनट में पहला सेट अपने नाम कर लिया और एक बार अपने प्रतिद्वंद्वी की सर्विस तोड़ने में सफल रहे।

पेस-क्लासेन ने पांच एस और 35 विनर्स लगाए।

युगल वर्ग के दूसरे दौर में अब पेस-क्लासेन की जोड़ी का मुकाबला स्टीव जॉनसन और सैम क्वेरी की अमेरिकी जोड़ी और साइमन बोलेली और फैबियो फोग्निनी की इतालवी जोड़ी के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493