आस्ट्रेलियन औपन : झांग का विजयी क्रम जारी

सोमवार को रॉड लेवर अरेना में हुए प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में झांग पहला सेट 3-6 से हार गईं, लेकिन शानदार फॉर्म में चल रहीं झांग ने शानदार वापसी की और अगले दोनों सेट जीत कर मैच पर कब्जा जमाया।

झांग ने दूसरे सेट में कीज को कड़ी टक्कर दी और 6-3 से सेट अपने नाम करते हुए 1-1 से बराबरी कर ली।

तीसरे सेट में झांग को खास दिक्कत नहीं हुई और उन्होंने यह सेट 33 मिनट में 6-3 से जीत लिया।

झांग अब क्वार्टर फाइनल में ब्रिटेन की गैर वरीय खिलाड़ी जोनाथन कोंटा से भिड़ेंगी।

झांग ने हालांकि कीज के साथ अपने मैच को कठिन बताया। उन्होंने कहा, “एक चोटिल खिलाड़ी के खिलाफ खेलना बेहद कठिन होता है, क्योंकि. मैं देख रही थी कि उन्हें (कीज को) काफी दर्द हो रहा था।”

एक समय संन्यास लेने के बारे में सोच रहीं झांग ने कहा कि वह अब किसी भी तरह के दबाव में नहीं हैं।

उन्होंने कहा, “मैं अब कम दबाव महसूस कर रही हूं क्योंकि सबसे ज्यादा दबाव पहले दौर में था जिसे मैंने पार कर लिया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493