उप्र में 67वें गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल ने फहराया तिरंगा

लखनऊ, 26 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 67वें गणतंत्र दिवस के मौके पर विधानसभा भवन के सामने मंगलवार को राज्यपाल राम नाइक ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत कई कैबिनेट मंत्री मौजूद थे।

गणतंत्र दिवस पर निकाली गई भव्य झांकी को देखकर सभी उत्साहित थे। राज्य के विकास को लेकर विभिन्न झांकियां निकाली गईं। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर राम नाईक ने अमन व चैन की कामना की।

गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। सर्वागीण विकास के लिए युवाओं को आगे आना होगा। वहीं, सीएम अखिलेश यादव ने सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार सुबह रेलवे स्टेडियम, चारबाग से कर्नल गगन आनंद की अगुवाई में शुरू हुई परेड केकेसी तिराहा, गुरुगोविन्द सिंह तिराहा (राणाप्रताप), हुसैनगंज चौराहा, रायल होटल चौराहा, विधानसभा के सामने से होते हुए हजरतगंज चौराहा से अलका तिराहा, मेफेयर तिराहा, हिन्दी संस्थान तिराहा होते हुए के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम पर समाप्त हुई।

इस दौरान स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समा बांधा। गणतंत्र दिवस की रंग-बिरंगी झांकियों को देख हर कोई खुश हो रहा था। समारोह में भारत निर्वाचन आयोग, लोक निर्माण विभाग, पावर कॉपोर्रेशन, सीएमएस, वन विभाग, पर्यटन विभाग आदि की झांकियां निकाली गईं।

परेड के दौरान उप्र को लेकर सरकार की विभिन्न योजनाएं, लखनऊ की तहजीब और संस्कृति समेत कला की झलक लिए झांकियां निकाली गईं। झांकी खत्म होने के बाद हेलीकॉप्टर से गेंदे और गुलाब की पंखुड़ियों की बरसात की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493