सिडनी, 3 फरवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जोस हाजेलवुड ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड को उनकी टीम को हराने की कला नहीं मालूम और इसी कारण 14 फरवरी को होने वाले उद्घाटन मुकाबले में आस्ट्रेलिया को हराने को लेकर इंग्लिश टीम संशय में होगी।
अपने घर में आस्ट्रेलिया ने बीते 15 मैचों में से 13 में जीत हासिल की है।
हाजेलवुड ने कहा कि अगली बार जब विश्व कप में दोनों टीमों का सामना होगा तब इंग्लिश टीम के खिलाड़ी आस्ट्रेलिया को हराने की बात सोचकर सिर खुजा रहे होंगे।
हाजेलवुड ने कहा, “मैं नहीं समझता कि इंग्लैंड अब तक हमें हराने की कला सीख सका है। खासतौर पर हमारे घर में वे काफी बेबस नजर आते हैं। ऐसे में अगली बार जब विश्व कप में दोनों टीमों का सामना होगा तब इंग्लिश टीम के खिलाड़ी आस्ट्रेलिया को हराने की बात सोचकर सिर खुजा रहे होंगे।”
तेज गेंदबाज को उम्मीद है कि उनकी टीम अपना पहला मैच जीतकर जोरदार आगाज करेगी। उनके मुताबिक उनकी टीम अपने घर में किसी भी टीम के खिलाफ एकदिवसीय मैचों में बेहतर खेलती है।
dharmpath.com dharmpath