आस्ट्रेलिया में भारतीय महिला की स्मृति पट्टिका का अनावरण

सिडनी, 23 नवंबर (आईएएनएस)। एक भारतीय संचार सलाहकार के परिवार ने उसके सम्मान में यहां स्मृति पट्टिका का अनावरण किया। प्रभा अरुण कुमार (41) नामक इस भारतीय की यहां चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी।

एबीसी की सोमवार की रपट के मुताबिक, स्मारक का अनावरण पारामत्ता पार्क में किया गया। यह वही पार्क है जहां प्रभा की हत्या की गई थी।

अनावरण के मौके पर प्रभा के पति, माता-पिता, पुत्री और भाई मौजूद थे। इन सभी ने उस रास्ते पर चहलकदमी भी की जिस पर प्रभा हत्या की रात चली थी।

प्रभा के भाई ने कहा, “किसी भी माता-पिता को अपनी ही बेटी को दफनाने की पीड़ा से नहीं गुजरना चाहिए।”

प्रभा पर उस वक्त हमला किया गया था जब वह बेंगलुरू स्थित अपने पति जी.अरुण कुमार से फोन पर बात कर रही थीं।

उन्होंने अपने पति को फोन पर बताया था कि एक संदिग्ध आदमी उनका पीछा कर रहा है। इसके बाद फोन पर प्रभा की आवाजें आईं, जिनमें वह हमलावर से उन्हें चोट नहीं पहुंचाने की विनती कर रही थीं।

प्रभा ने फोन पर ही कहा था, “मुझे लगता है कि मुझे चाकू मार दिया गया है।” इसके बाद वह गिर गई थीं।

बाद में पुलिस ने घटना का सीसीटीवी फूटेज जारी किया था।

आज तक हत्या के इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493