नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) से निलंबित किए गए लगभग 40 सदस्यों और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आमंत्रित नहीं किए गए 100 सदस्यों ने सोमवार को बैठक स्थल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, उन्हें बैठक में सम्मिलित होने की इजाजत नहीं दी गई थी। पार्टी से निलंबित किए गए कुछ सदस्यों ने कहा कि जब वे स्थल पर पहुंचे तो एक पत्र के माध्यम से उन्हें अपने निलंबन की जानकारी मिली।
एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “भ्रष्टाचार से निपटने और ‘स्वराज अभियान’ को समर्थन देने के लिए पार्टी का गठन किया गया था, लेकिन अब पार्टी इन मुद्दों से भटक रही है।”
dharmpath.com dharmpath