आस्ट्रेलिया समूह में प्रवेश वैश्विक शांति के प्रति बचनबद्धता की संपुष्टि : मोदी

नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि आस्ट्रेलिया ग्रुप समेत शीर्ष परमाणु समूह में भारत का प्रवेश देश की पुरमाणु अप्रसार की विश्वसनीयता और वैश्विक शांति एवं सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “पिछले दो वर्षो में एमटीसीआर, वासेनार समझौता और आस्ट्रेलिया ग्रुप में भारत की सदस्यता देश की ठोस परमाणु अप्रसार विश्वसनीयता और वैश्विक शांति एवं सुरक्षा के प्रति बचनबद्धता की पुष्टि करता है।”

उन्होंने शुक्रवार को समूह में भारत की प्रविष्टि के समर्थन के लिए ऑस्ट्रेलिया और ऑस्ट्रेलिया ग्रुप के अन्य सदस्यों को धन्यवाद दिया। ऑस्ट्रेलिया ग्रुप ने एक आम सहमति से भारत को 43वें सदस्य के रूप में स्वीकार किया।

यह तीसरा निर्यात नियंत्रण समूह है, जिसमें भारत शामिल हुआ है।

भारत मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था (एमटीसीआर) और वासेनार समझौते का पहले से ही सदस्य है और आस्ट्रेलिया ग्रुप में प्रवेश मिलने के बाद परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह में भारत की सदस्यता का मामला और ठोस हो गया है।

चीन हमेशा परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह में भारत की सदस्यता का विरोध करता रहा है।

सरकार के बयान में शुक्रवार को कहा गया कि आस्ट्रेलिया ग्रुप में शामिल होने की आंतरिक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद भारत इसमें शामिल हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493