हरियाणा : छात्र ने प्राचार्या की गोली मारकर हत्या की (लीड-2)

यमुनानगर, 20 जनवरी (आईएएनएस)। हरियाणा के यमुनानगर से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां शनिवार को 12वीं के एक छात्र ने कथित तौर पर अपने स्कूल की प्राचार्या की गोली मारकर हत्या कर दी। छात्र को हाल ही में स्कूल से निलंबित कर दिया गया था।

यमुनानगर, 20 जनवरी (आईएएनएस)। हरियाणा के यमुनानगर से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां शनिवार को 12वीं के एक छात्र ने कथित तौर पर अपने स्कूल की प्राचार्या की गोली मारकर हत्या कर दी। छात्र को हाल ही में स्कूल से निलंबित कर दिया गया था।

चंडीगढ़ से 110 किलोमीटर दूर यमुनानगर शहर की थापर कॉलोनी में स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल परिसर के अंदर कार्यालय में बैठी प्राचार्या रितु छाबड़ा पर छात्र ने कथित तौर पर तीन गोलियां दाग दी।

घायल प्राचार्य को पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ समय बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पिस्तौल लिए छात्र को स्कूल स्टाफ ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई की और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस ने कहा कि लड़के के पिता एक फाइनेंसर हैं और इस घटना में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी पिस्तौल उसके पिता की ही थी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “भागने की कोशिश कर रहे छात्र को स्कूल स्टाफ, विद्यार्थियों और शिक्षकों ने पकड़ लिया और उसे पुलिस को सौंप दिया।”

पांच चक्र से अधिक गोलियां दागे जाने के बाद स्कूल स्टाफ, शिक्षक और छात्र भयभीत हो उठे।

पुलिस के अधिकारी का कहना है कि हमलावर एक दोस्त के साथ एक मोटर साइकिल पर स्कूल आया था और सीधे प्राचार्य के कार्यालय में घुस गया।

स्कूल कर्मचारियों ने बताया कि छात्र हाल ही में स्कूल से निकाले जाने के कारण गुस्से में था, जिस कारण उसने प्राचार्य को गोलियों से भून दिया।

छात्र को स्कूल से इसलिए बाहर निकाला गया था, क्योंकि उसकी उपस्थिति कम थी और वह अन्य विद्यार्थियों के साथ झगड़ा करता था।

यमुनानगर के पुलिस अधीक्षक राजेश कालिया ने कहा कि छात्र को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच चल रही है।

पुलिस ने कहा कि छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसके पिता के खिलाफ भी शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किए जाने की संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493