इंजेनियम प्रतियोगिता के लिए इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों से प्रविष्टियां आमंत्रित

तिरुवनंतपुरम, 29 मार्च (आईएएनएस)। केरल में नेशनल लेवल इंजीनियरिंग कॉन्टेस्ट इंजेनियम के सातवें संस्करण में शामिल होने के लिए देश भर के इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

यह प्रतियोगिता इंजीनियरिंग परामर्शदाता फर्म क्यूयूईएसटी ग्लोबल द्वारा आयोजित की जा रही है।

क्यूईएसटी ग्लोबल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय आर. प्रभु ने कहा, “इंजेनियम के पिछले संस्करण में हमें 9,000 प्रविष्टियां मिलीं थीं और इसके विजेताओं को अमेरिका में एयरबस कंपनी में भेजा गया था। हम तिरुवनंतपुरम में पहली बार इस तरह का कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं और हमारी उम्मीद रिकॉर्ड प्रविष्टियों की है।”

उन्होंने कहा, “पिछले साल पूरे देश से विद्यार्थियों ने आवेदन किया था और इस साल हम इससे बड़ी भागीदारी की उम्मीद कर रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “अपने पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष के सभी इंजीनियरिंग विद्यार्थी अपने-अपने प्रोजेक्ट पेश कर सकते हैं, जिसका एक टीम द्वारा मूल्यांकन किया जाएगा। सितंबर में यहां अंतिम प्रतियोगिता आयोजित होगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493