इंटीरियर लाइफस्टाइल अवार्ड के लिए 80 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। टेक्सटाइल व इंटीरियर के क्षेत्र में करियर बनाने हेतु दिल्ली के प्रगति मैदान मंे आयोजित होने वाले ‘इंटीरियर लाइफस्टाइल अवार्ड 2016’ में भाग लेने के लिए 80 प्रतिशत से अधिक युवाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।

इस अवार्ड में हिस्सा लेने के लिए कोई भी युवा, जोकि अपनी इस फील्ड में उद्यमी है या स्टार्ट अप हैं वो हिस्सा ले सकते हैं। रजिस्ट्रेशन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी है।

इस अवार्ड मंे प्रतिभागियों को जज करने के लिए एक पैनल बनाया गया है। इस पैनल मंे टेक्सटाइल व इंटीरियर के क्षेत्र के नामी शख्स मौजूद रहेगें, जो इस प्रकार हैं: मशहूर फैशन डिजाइनर व फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन सुनील सेठी, इंटीरियर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी, सुजैन खान व गिल्ड ऑफ डिजाइन और ऑर्टिस्ट की प्रेसिडेंट लिपिका सूद द्वारा आठ फाइनलिस्ट चुने जाएंगे, जिनको हेमेटेक्सटाइल इंडिया 2016 व एम्बियंते इंडिया 2016 में अपने हुनर दिखाने को सुनहरा अवसर मिलेगा।

इस अवार्ड का आयोजन मैसे फ्रैंकफर्ट ट्रेड इंडिया प्रा. लि. व गिल्ड ऑफ डिजाइन और ऑर्टिस्ट द्वारा दिल्ली में किया जाएगा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493