उप्र : शराबी ने पत्नी का पैर काटकर फेंका

पुलिस के अनुसार, शिव प्रसाद शराब का लती है। वह बुधवार देर रात नशे में धुत्त होकर घर आया। पत्नी कल्लो देवी से उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। उसने पत्नी के हाथ-पैर बांध दिए और एक पैर को धारदार हथियार से काटकर अलग कर दिया।

यही नहीं, उसने कटे पैर को हाथ में लेकर घर के बाहर निकला और कहीं फेंककर फरार हो गया।

उधर, खून से लथपथ महिला को हरदो अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

घायल कल्लो की बहन संगीता ने अपने बहनोई के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामला दर्ज आरोपी की तलाश में जुटी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493