नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। सुरक्षा एजेंसियों के बीच बुधवार को उस समय खलबली मच गई, जब एक अज्ञात कॉलर ने इंडिगो एयरलाइंस के 10 विमानों में बम होने की सूचना दी।
पुलिस ने बताया कि बम की धमकी मिलने के बाद इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के घरेलू टर्मिनल 1 डी पर श्रीनगर-दिल्ली के एक विमान को खाली करा लिया गया।
पुलिस उपायुक्त दिनेश कुमार गुप्ता ने आईएएनएस को बताया, “सुबह लगभग 10 बजे चेन्नई में एयरलाइंस के कॉल सेंटर में इंडिगो के 10 विमानों में बम होने की सूचना दी गई। इंडिगो का श्रीनगर से दिल्ली आनेवाला इंडिगो का विमान 6 ई853 अपराह्न लगभग तीन बजे आईजीआई हवाईअड्डे पर उतरा।”
गुप्ता ने बताया, “सभी यात्रियों को विमान से उतार लिया गया और जांच जारी है।”
dharmpath.com dharmpath