ब्रसेल्स विस्फोट : कैमरन करेंगे आपदा प्रतिक्रिया बैठक की अध्यक्षता

लंदन, 23 मार्च (आईएएनएस)। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ब्रसेल्स आतंकी हमले के मद्देनजर ब्रिटेन की प्रतिक्रिया तय करने वाली बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

बीबीसी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पूरे यूरोप में आतंकी हमला करने की वास्तविक धमकी के मद्देनजर ब्रिटेन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

ब्रसेल्स के हवाईअड्डे पर दो एवं मेट्रो स्टेशन पर हुए एक विस्फोट में 34 लोगों की मौत हो गई है, जबकि ब्रिटेन के दो नागरिकों सहित 200 से अधिक लोग घायल हैं।

ब्रिटेन में नौटिंघम के सूचना प्रौद्योगिकी प्रोग्रामर डेविड डिक्सन को लेकर भी चिंता जताई गई है। उनके परिजनों का कहना है कि जब से हमला हुआ है उन्हें नहीं देखा गया है।

उनके दोस्तों का कहना है कि डिक्शन ब्रसेल्स में पिछले दस साल से हैं।

ब्रसेल्स पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ वांछित का नोटिस जारी किया है। दोहरे विस्फोट के कुछ ही समय पहले वह अपने सामान की ट्रॉली को दो संदिग्धों के साथ हवाईअड्डे की ओर ले जाने की कोशिश कर रहा था।

दो विस्फोट हवाईअड्डे पर जबकि तीसरा शहर के व्यस्त मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार को हुआ था।

बेल्जियम के लोक अभियोजक ने कहा है कि दो हमलावरों ने आत्मघाती यंत्र से विस्फोट कर जान दे दी।

इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने इस हमले को अंजाम देने की जिम्मेदारी ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493