नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को ग्रामीण भारत में स्वच्छ भारत अभियान के समर्थन के लिए विश्व बैंक की 1,50 करोड़ डॉलर की परियोजना को मंजूरी दे दी।
दूरसंचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने संवाददाताओं को बताया कि इस योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी राज्यों के लिए अलग मापदंड तय किए जाएंगे।
प्रसाद ने कहा, “सितम्बर 2014 में सरकार ने इस लाभ को पाने के लिए राज्यों के लिए कुछ मापदंड तय किए थे, जिनमें खुले में शौच में कमी लाना भी शामिल है।”
दूरसंचार मंत्री ने अपनी घोषणा में यह भी बताया कि सरकार अगले तीन वर्षो में लगभग 81,975 करोड़ रुपये की लागत से ग्रामीण क्षेत्रों में कम से कम एक करोड़ मकानों का निर्माण करेगी।
dharmpath.com dharmpath