इंडियन ओपन : पहले दिन डेनियल को बढ़त

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। हीरो इंडियन ओपन के पहले दिन गुरुवार को डेनियल इम ने सात अंडर 65 का स्कोर कर बढ़त हासिल कर ली है।

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। हीरो इंडियन ओपन के पहले दिन गुरुवार को डेनियल इम ने सात अंडर 65 का स्कोर कर बढ़त हासिल कर ली है।

दिल्ली गोल्फ क्लब में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में इम से एक शॉट पीछे प्रोम मीसाबाट और स्पेन के जॉर्ज कैमपिलो और नाको इलविरा रहे। तीनों पहले दिन की समाप्ति पर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे।

टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे भारतीय खिलाड़ियों में से सबसे अच्छा प्रदर्शन एस.एस.पी चौरसिया का रहा। चौरसिया सात बर्डी और डबल बोगी लगाकर भारत के संजय कुमार के साथ पांचवे स्थान पर रहे।

चौरसिया और संजय का प्रदर्शन भारतीय खिलाड़ियों में सबसे अच्छा रहा लेकिन सबसे अच्छा दिन का अंत मौजूदा चैम्पियन भारत के अर्निबन लाहिरी का रहा। उन्होंने अंतिम चार होल में लगातार चार बर्डी खेलीं। उनका स्कोर इवन पार 68 रहा। वह डेनियल से तीन कदम पीछे रहे।

चौरसिया ने कहा, “टूर्नामेंट की यह अच्छी शुरुआत है। अब अगले तीन दौर में इसे और आगे ले जाना होगा। आज मैंने अच्छा खेला।”

पहला स्थान हासिल करने वाले इम ने कहा, “कई बार मैं बोगी लगाने के करीब ही था लेकिन मैंने अच्छा खेला। मैंने इस गोल्फ कोर्स के बारे में यहां आने से पहले काफी सुना था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493