बंगाल चुनाव : भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, जिसमें अभिनेत्री रूपा गांगुली सहित 194 लोगों के नाम हैं।

केंद्रीय मंत्री जे.पी.नड्डा ने यहां पार्टी की केंद्रीय निर्वाचन कमेटी की बैठक के बाद उम्मीदवारों की घोषणा की। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के साथ कई अन्य नेता मौजूद थे।

गांगुली हावड़ा-उत्तर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी।

इससे पहले भाजपा ने पहली सूची में 52 उम्मीदवारों को टिकट दिया था।

राज्य की 294 सीटों वाले विधानसभा के लिए अप्रैल-मई में मतदान होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493