नई दिल्ली, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। पहली बार आयोजित हो रहे तीन दिवसीय इंडिया मोबाइल कांग्रेस के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मोबाइल कांग्रेस की 27 दिसंबर से शुरुआत हो रही है, जिसमें आठ दूतावास हिस्सा लेंगे।
नई दिल्ली, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। पहली बार आयोजित हो रहे तीन दिवसीय इंडिया मोबाइल कांग्रेस के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मोबाइल कांग्रेस की 27 दिसंबर से शुरुआत हो रही है, जिसमें आठ दूतावास हिस्सा लेंगे।
सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महानिदेशक राजन एस. मैथ्यू ने कहा, “मोबाइल कांग्रेस में भाग लेने वाले आठ दूतावासों में ब्रिटेन, अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस, स्वीडेन, फिलीपींस, फिनलैंड व इजरायल शामिल होंगे। हमें हर साल 25,000 से 50000 लोगों के आने की उम्मीद है।”
उन्होंने कहा, “गूगल इंडिया व ब्रिटेन उच्चायोग के साथ भारत सरकार व दूरसंचार विभाग, इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, कौशल विकास व उद्यमिता इस वार्षिक समारोह में सहयोग कर रहे हैं।”
इस सम्मेलन को संयुक्त रूप से सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) और के एंड डी कम्यूनिकेशन आयोजित कर रहा है।
यह सम्मेलन व्यापार से ग्राहक व व्यापार से सरकार की गतिविधियों के लिए है।
आयोजकों को उम्मीद है कि इस सम्मेलन के जरिये उद्योग को पूरी तरह से लोगों के सामने रखा जा सकेगा, जहां मूल उद्योग से जुड़े लोग, मूल उपकरण निर्माता व हैंडसेट निर्माता व दूसरे लोग मौजूद होंगे।
इस सम्मेलन में दूरसंचार सेवा प्रदाताओं व कई स्टार्ट अप के अलावा आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस व रोबोटिक्स से जुड़ी कंपनियां भी भाग लेंगी।
dharmpath.com dharmpath