भाजपा का नोटबंदी को समर्थन जनमत की अवमानना : चिदंबरम

नई दिल्ली, 25 सितंबर (आईएएनएस)। पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने सोमवार को कहा कि भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी का नोटबंदी को समर्थन जनमत की अतिशय अवमानना है।

एक ट्वीट में उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू किए जाने का भी समर्थन किया है। उन्हें समर्थन करने से पहले अपनी ही पार्टी के व्यापारियों और व्यवसायियों से बात कर लेनी चाहिए थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493