जकार्ता, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। इंडोनेशिया में सुलावेसी द्वीप से दूर जाकर हुए नौका हादसे में उस पर सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 31 यात्रियों को बचा लिया गया है। एक अधिकारी ने कहा कि नौका पर 100 से ज्यादा लोग सवार थे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण सुलावेसी में स्थित तलाश एवं बचाव विभाग के प्रमुख रोकी असिकिन ने रविवार को कहा कि शनिवार को पूर्वी इंडोनेशिया में डूबी उस नौका पर सवार लोगों में से चार को बचा लिया गया है।
यह यात्री नौका दक्षिण-पूर्वी सुलावेसी के कोलाका से दक्षिण सुलावेसी के सिवा के लिए रवाना हुई थी।
dharmpath.com dharmpath