नवऊर्जा युवा मंच के द्वारा पिछले एक साल से यह अभियान नोएडा के विभिन्न सेक्टरों में चलाया जा रहा है।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को एक मंच पर लाना है। इस संगठन में करीब शहर के विभिन्न सेक्टरों से 100 से ज्यादा युवाओं को जोड़ा जा चुका है।
नवऊर्जा युवा मंच के अध्यक्ष पुष्कर शर्मा ने बताया कि सेक्टर-20 के पार्क और ‘जी’ ब्लॉक मार्केट में गंदगी फैली हुई थी। गंदगी हटाने के लिए संगठन के सभी साथी सुबह 9 बजे एकत्रित हुए और सफाई अभियान की शुरुआत की।
dharmpath.com dharmpath