उप्र : बिजली बचाने के उपायों पर चर्चा

सेमिनार में वक्ताओं ने बिजली बचाने के उपायों पर अपने विचार रखे और लोगों से ऊर्जा बचत का आह्वान किया।

इस मौके पर बीते वर्ष ऊर्जा बचत के लिए लखनऊ मंडल को शील्ड भी प्रदान की गई। 36 वाट की जगह 18 वाट की एलईडी ट्यूब लाइट, सौर ऊर्जा से चलने वाले सोलर वाटर हीटरिंग सिस्टम समेत अन्य कम ऊर्जा खपत वाले उपकरणों से ऊर्जा की बचत की जा रही है। वहीं रेलवे कर्मचारियों को सस्ती दर पर 7 वाट के बल्ब उपलब्ध कराए गए हैं।

सेमिनार में वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता पीके सिंह, मंडल विद्युत अभियंता अवनीश कुमार गोयल, स्टेशन प्रबंधक एके दोहरे, सहायक मंडल अभियंता बीआर शर्मा, कैरिज डिपो अधिकारी एके मल ने ऊर्जा बचत संबंधी उपायों पर अपने विचार रखे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493