Saturday , 18 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » विश्व » इंडोनेशिया में 2 ब्रिटिश पत्रकारों को कैद

इंडोनेशिया में 2 ब्रिटिश पत्रकारों को कैद

जकार्ता, 3 नवंबर (आईएएनएस)। इंडोनेशिया की एक अदालत ने मंगलवार को आव्रजन कानूनों का उल्लंघन करने के दोषी पाए गए दो ब्रिटिश पत्रकारों को कम अवधि के कैद की सजा सुनाई है। दोनों पत्रकार देश में उचित वीजा के बिना एक डॉक्यूमेंटरी बनाने की कोशिश कर रहे थे।

गार्जियन की रपट के मुताबिक, एक अभियोजक ने अदालत से 32 वर्षीय नील बोन्नर और 31 वर्षीय रेबेका प्रॉसर को पांच महीने कैद की सजा दी और पांच करोड़ रुपियाह (लगभग 3,690 डॉलर) जुर्माना लगाया है।

लेकिन पश्चिमी द्वीप बैटम के न्यायाधीश ने यह कहते हुए उन्हें केवल ढाई महीने की सजा दी है कि प्रतिवादियों ने अपना जुर्म कबूल करके माफी मांग ली है।

पीठासीन न्यायाधीश वहयू प्रसेटयो विबोवो ने कहा, “अभियुक्त कानूनी रूप से और निश्चित तौर पर दोषी साबित हुए हैं। क्योंकि उन्होंने इंडोनेशिया में प्रवास के नियमों का उल्लंघन किया है।”

इंडोनेशियाई नौसेना ने बोन्नर और प्रॉसर को बैटम से 28 मई को गिरफ्तार किया था, जहां वे नेशनल ज्योग्राफिक चैनल की आर्थिक मदद से लंदन की प्रोडक्शन कंपनी के लिए एक डॉक्यूमेंटरी की शूटिंग कर रहे थे।

डॉक्यूमेंटरी में शामिल नौ स्थानीय लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था, लेकिन दो दिनों के बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

दोनों पत्रकारों को प्रारंभ में घर में नजरबंद किया गया था। सितम्बर में उन्हें जेल ले जाया गया।

इंडोनेशिया में र्पिोटिंग करने के लिए विदेशी पत्रकारों को एक विशिष्ट वीजा लेना जरूरी होता है। हालिया उल्लंघन के परिणामस्वरूप पत्रकारों को तत्काल निर्वासित किया जा रहा है या उन्हें अल्प अवधि के लिए कैद की सजा दी जा रही है।

ब्रिटिश विदेश कार्यालय में मंत्री हुगो स्वेयर ने पिछले सप्ताह कहा था कि ब्रिटिश वाणिज्य दूतवास के अधिकारियों ने गिरफ्तारी के बाद दोनों से दो बार मुलाकात की है और उन्होंने अपने इंडोनेशियाई समकक्ष के समक्ष यह मामला उठाया है।

आरडब्ल्यूबी की प्रेस स्वतंत्रता रैंकिंग में इंडोनेशिया पिछड़ कर दुनिया में 138वें स्थान पर आ गया है।

इंडोनेशिया में 2 ब्रिटिश पत्रकारों को कैद Reviewed by on . जकार्ता, 3 नवंबर (आईएएनएस)। इंडोनेशिया की एक अदालत ने मंगलवार को आव्रजन कानूनों का उल्लंघन करने के दोषी पाए गए दो ब्रिटिश पत्रकारों को कम अवधि के कैद की सजा सुन जकार्ता, 3 नवंबर (आईएएनएस)। इंडोनेशिया की एक अदालत ने मंगलवार को आव्रजन कानूनों का उल्लंघन करने के दोषी पाए गए दो ब्रिटिश पत्रकारों को कम अवधि के कैद की सजा सुन Rating:
scroll to top