इंदौर में युवक ने पत्नी व बेटी को जहर देकर जान दी

इंदौर, 7 फरवरी (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में पवन लालवानी नामक एक युवक ने पत्नी और ढाई वर्ष की मासूम बेटी की जहर देकर हत्या कर दी और खुद फांसी के फंदे से झूल गया। हत्या और आत्महत्या की वजह ‘कर्ज’ बताया जा रहा है।

द्वारकापुरी के थाना प्रभारी राजीव त्रिपाठी ने आईएएनएस को बताया कि द्वारकापुरी के अशोक विहार इलाके में पवन लालवानी और उसकी पत्नी ज्योति घर के भीतर रविवार को मृत मिले, जबकि ढाई साल की बच्ची की मौत अस्पताल में हो गई।

त्रिपाठी ने कहा कि पवन और ज्योति ने आत्महत्या की है या ज्योति की हत्या की गई है, यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हो सकेगा। वजह अभी ज्ञात नहीं हो सकी है।

सूत्रों का कहना है कि पवन ड्राइवर था और उस पर कर्ज बढ़ गया था। उसे लगभग पगार के बराबर कर्ज का ब्याज देना होता था, जिससे परेशान होकर उसने पत्नी और बेटी को जहर देने के बाद आत्महत्या कर ली। पवन दो दिन पहले ही अशोक विहार में किराये के मकान में रहने आया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493